मिल-जुल कर मनायें नये साल की खुशियां और बुरी आदतों से दूर रहें

मिल-जुल कर मनायें नये साल की खुशियां और बुरी आदतों से दूर रहें
गुमला. नये साल 2026 की खुशियां मिल-जुल कर मनायें और बुरी आदतों से दूर रहें. साथ ही वाहन धीरे चलायें, ताकि हम किसी हादसे का शिकार न हो. समाज के प्रति अपनी जवाबदेही को समझे. खुद भी खुश रहे. दूसरों को भी खुश रहने दें. सड़कों पर वाहन चलाने में सावधानी जरूरी है. नववर्ष पर सांसद, विधायक, डीसी व एसपी की गुमला के लोगों से अपील.
2026 सभी लोगों के लिए सुंदर हो : सुखदेव
सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि गुमला सुंदर जिला है. इसकी सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस सुंदर व मनमोहक गुमला जिले में हम कहीं भी पिकनिक मनायें. साथ ही सावधानी जरूर बरतें, ताकि हम सुरक्षित खुशियां मना सकें. गुजरते साल में कुछ कारणों से अगर उथल पुथल रहा है, तो आप प्रयास करें कि 2026 बेहतर हो. हालांकि कई मायनों में गुजरते साल ने हमें जीने की शिक्षा दी है. इसलिए नये साल में हम कुछ नया करें, ताकि परिवार व समाज का भला हो.
वाहन धीरे चलायें व नशापान से दूर रहें : भूषण
विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि नववर्ष की बेला किसी पर्व से कम नहीं है. इसलिए इसे हम सभी मिल-जुलकर खुशी से मनायें. आप पिकनिक मनाने जा रहे हैं, तो सावधानी जरूर बरतें. क्योंकि कभी-कभार होता है कि हम अधिक उत्साह में गलती कर बैठते हैं. इसलिए युवा वर्ग वाहन धीरे चलायें. नशापान से दूर रहें. परिवार के साथ घूमने जाये. दोस्त से जा रहे हैं, तो बुरी लतों से दूर रहें. समय का ख्याल रखते हुए घूमे फिरें. अगर किसी को भी कोई परेशानी हो, तो उसकी मदद करें या प्रशासन को सूचना दें.पहाड़ पर चढ़ कर सेल्फी लेने में सावधानी बरतें : डीसी
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा है कि नववर्ष खुशी से मनायें. क्योंकि छोटी से चूक जिंदगी भर कष्ट देता है. इसलिए खतरनाक जोन से दूर रहें. पहाड़ व नदियों के समीप सेल्फी लेने में सावधानी बरतें. नशापान से दूरी बना कर रखें. डीसी ने कहा कि नया साल आपका है, इसे खुशी से मनायें. परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां बांटें. डीसी ने कहा कि नये साल में गुमला के विकास का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके लिए काम कर रहा है, आपलोग भी प्रशासन को पूरा सपोर्ट करें.
पिकनिक स्पॉटों पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : एसपी
एसपी हारिश बिन जमां ने कहा है कि नये साल को लेकर पुलिस अलर्ट है. सभी थानेदार व पुलिस अधिकारी को हर गतिविधियों पर नजर रखने व लोगों से संवाद स्थापित कर पल-पल की खबरें रखने के लिए कहा है, ताकि लोग खुशनुमा माहौल में नये साल की खुशी मना सकें. कुछ पिकनिक स्पॉट पर भीड़ रहती है. वहां विशेष नजर रहेगी. उन्होंने युवाओं से अपील की कि आप गाड़ी धीरें चलायें व नशापान से दूर रहें. पिकनिक स्पॉट व मुख्य सड़कों पर पुलिस की गश्ती जारी रहेगी. हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




