बाइक की चपेट में आने महिला की मौत, बाइक सवार घायल
Updated at : 11 Mar 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला के टोटांबी केंदटोली के समीप घटी घटना
विज्ञापन
टोटो.
गुमला के टोटांबी केंदटोली के समीप बाइक सवार शिवराजपुर गांव निवासी टुनटुन उरांव (22) ने लुटो निवासी अघनी देवी (68) को टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने टोटो थाना को सूचना देने के बाद टोटो पुलिस ने महिला व बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला अघनी देवी को मृत घोषित कर दिया. घायल टुनटुन उरांव का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते गुमला थाना के एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल गुमला पहुंच शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक के बेटे सुरेंद्र उरांव ने बताया कि मेरी मां अघनी देवी सोमवार को घाघरा बाजार जाने की बात कह कर निकली थी. इसके बाद देर शाम अपने घर लौटने के क्रम में टोटांबी केंदटोली के समीप उपरोक्त बाइक सवार ने काफी तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गयी. अस्पताल लाने में देर होने की वजह से उसकी मौत हो गयी.नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
डुमरी. डुमरी पुलिस ने नाबालिग को शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर ले जाने के अभियुक्त को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




