ePaper

मजदूरी मांगने पर महिला से की मारपीट, इलाजरत

Updated at : 24 Feb 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर महिला से की मारपीट, इलाजरत

घायल महिला का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहरी क्षेत्र के बड़ाइक मुहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में एक महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बबलू पेंटर महिला को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक महिला मजदूरी का काम करती है. आइसक्रीम फैक्ट्री में छोटू नामक व्यक्ति पिछले दिनों सिलम मेला में तर्री बरटोली निवासी 45 वर्षीय हैरिएक एक्का को काम करने ले गया था. मंगलवार की सुबह नौ बजे महिला अपने द्वारा किये गये काम की मजदूरी मांगने छोटू के पास आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंची, जहां महिला ने छोटू से पैसे की मांग की. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और छोटू ने लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गयी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल गुमला लाया गया. घटना की सूचना पर गुमला थाना के एसआइ निधि गुप्ता सदर अस्पताल पहुंच घायल महिला का फर्द बयान दर्ज किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गयी है.

वार्षिक महाधिवेशन 28 को

कामडारा. महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन 28 फरवरी को प्रखंड के जरिया मैदान में होगी. यह जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष शोभा बरला व प्रतिमा देवी ने दी. उन्होंने बताया कि महाधिवेशन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी. कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन व संस्था से जुड़े अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola