मासूम को छोड़ महिला हुई लापता, दंपती ने गोद लेने की इच्छा जताई

विज्ञापन

6 गुम 6 में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची महिला | Prabhat Khabar Network

गुमला के बसिया में एक अज्ञात महिला पानी मांगने के बहाने घर पहुंची और अपने तीन माह के बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड से मानवता और रहस्य से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. एक अज्ञात महिला पानी मांगने के बहाने एक घर पहुंची। कुछ देर बाद वह शौच जाने की बात कहकर अपने तीन माह के बेटे को वहीं छोड़कर लापता हो गई. घटना के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है. वहीं, जिस दंपती के घर बच्चा छोड़ा गया, उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे गोद लेने की इच्छा जताई है.

आर्थिक तंगी से बच्चे की परवरिश संभव नहीं

जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी पूजा देवी और उनके पति श्याम किशोर साहू के घर एक महिला गोद में तीन माह के बच्चे को लेकर पहुंची. उसने पानी मांगा और कुछ देर तक पूजा देवी से बातचीत करती रही. बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है. आर्थिक तंगी के कारण वह बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पा रही है.

दंपती ने बच्चे की देखभाल शुरू की

कुछ देर बाद महिला ने शौच जाने की बात कही और घर के पीछे की ओर चली गई. काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद दंपती ने बच्चे को अपने पास रखकर उसकी देखभाल शुरू कर दी. उन्होंने महिला के लौटने का दो दिन तक इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आई तो पूरे मामले की सूचना बसिया थाना पुलिस को दी.

ये भी देखें: Gumla Child Missing Case: गुमला के दुंदुरिया बाल गृह कांड: बंगाल में मिले 3 बच्चे, चौथे की तलाश में उड़े झारखंड पुलिस के होश

पुलिस महिला की खोजबिन में जुटी

पुलिस अज्ञात महिला की पहचान और उसके लापता होने के कारणों की जांच कर रही है. इधर, पूजा देवी और श्याम किशोर साहू ने कहा है कि वे विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर मासूम को गोद लेना चाहते हैं. अब आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार की जाएगी. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

ये भी देखें: Child Kidnapping Rumor: गुमला में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, दो ग्रामीणों की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola