भीड़ के कारण वृद्धा पेंशन निकालने बैंक गया वृद्ध हुआ बेहोश

बैंक कर्मियों ने नहीं की मदद, ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध को होश में लाया गया
घाघरा. बैंक ऑफ इंडिया घाघरा में शुक्रवार को अधिक भीड़ व धक्का-मुक्की के कारण बड़काडीह गांव निवासी तेंबा उरांव भीड़ के कारण गिर कर बेहोश हो गया. किसी ने उसकी मदद नहीं की और न ही बैंक कर्मियों की तरफ से किसी तरह की सहायता पहुंचायी गयी. लगभग एक घंटे वह जमीन पर बेसुध पड़ा रहा. इसके बाद बैंक में ग्रामीणों ने उसे पानी पिला कर व शांत जगह पर ले जाकर लिटाया गया. इसके बाद उसे होश आया. तेंबा ने बताया कि वह अपना वृद्धापेंशन का पैसा निकालने के लिए बैंक आया था. अहले सुबह से ही वह लाइन में लगा था. जैसे बैंक खुला सभी अचानक बैंक के अंदर घुसने लगे, चूंकि तेंबा उरांव बुजुर्ग है. उसे धकेलते हुए लोग बैंक के अंदर घुसने लगे. इस दौरान वह गिर कर बेहोश हो गया. ग्रामीणों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. लगभग हर दिन लोग बेहोश होते हैं. अब तो गर्मी का मौसम भी आ गया है. बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया में खाताधारक रात दो बजे से लाइन में खड़ा हो जाते हैं. कई ऐसे खाताधारक हैं, जो सुदूरवर्ती इलाकों से आते हैं. काम नहीं होने के कारण निराश लौटने के बजाय रात में बैंक के नीचे ही सो जाते हैं और दो बजे रात से लाइन में लग जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




