ग्रामीण अंधविश्वास से दूर रहे : अरूण कुमार

डालसा व प्रशासन द्वारा कामडारा में विधिक सशक्तीकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
विधिक सशक्तीकरण जागरूकता शिविर का आयोजन प्रतिनिधि, कामडारा डालसा व प्रशासन द्वारा कामडारा में विधिक सशक्तीकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें अधिवक्ता अरुण कुमार, जीतेंद्र सिंह सहित न्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी. जंगली जानवर से हुई क्षति का मुआवजा दिया गया. अरुण कुमार ने कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप अंधविश्वास से दूर रहे. युवा वर्ग नशापान न करें. भरनो : शिक्षा से कुरीतियां दूर होगी : एसीजीएम भरनो प्रखंड कार्यालय में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. उदघाटन एसीजीएम गुमला मोमिता गोइं, डालसा मेडिएटर जया सेन गुप्ता, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, प्रमुख पारसनाथ उरांव, भरनो थानेदार संतोष कुमार सिंह व करंज थानेदार करण टुडू ने किया. एसीजीएम मोमिता गोइं ने लोगों को विस्तृत रूप से कानूनी जानकारी दी. साथ ही नशापान, डायन बिसाही प्रथा, अंधविश्वास, साइबर क्राइम जैसे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया. उन्होंने कहा कि डायन जैसी कोई चीज नहीं है. गांवों में शिक्षा के अभाव में लोग अंधविश्वास के चंगुल में फंस जाते हैं. बिशुनपुर : लाभुकों के बीच योजनाओं का वितरण बिशुनपुर प्रखंड कार्यालय में मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 16 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत किया गया. 21 महिला समूहों के बीच 10.50 लाख रुपये का वितरण किया गया. कार्यक्रम में डालसा के सदस्य ओम प्रकाश साहू, बीडीओ सुलेमान मुंडरी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर के कर्मी एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे. बसिया : 19.50 लाख रुपये की परिसंपत्ति का वितरण बसिया प्रखंड कार्यालय में डालसा व जिला प्रशासन गुमला के सयुंक्त तत्वावधान में अनुसूचित जनजातियों के व्यक्तियों, श्रमिकों, विधवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं समाज के अति पिछड़े लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डालसा सचिव रामलाल गुप्ता थे. मौके पर लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश मुंडा, चिकित्सा पदाधिकारी सूर्यवंश ठाकुर सहित प्रखंड व अंचल के कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




