ग्रामीणों ने चोरी के शक में युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के ग्रामीणों ने देवाकी कानाटोली ग्राम निवासी बिकेश लोहरा को चोरी के आरोप में पकड़कर घाघरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.
विज्ञापन
घाघरा. थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के ग्रामीणों ने देवाकी कानाटोली ग्राम निवासी बिकेश लोहरा को चोरी के आरोप में पकड़कर घाघरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक किसान के पानी का मोटर बिकेश लोहरा व देवाकी पीठवर टोली निवासी विकास मिंज ने मिलकर चोरी की थी. जिसके बाद शनिवार को दोनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ गांजा पिया और आपस में ही लड़ पड़े. इस लड़ाई के बाद बिकेश ने खुद ही ग्रामीणों के पास जाकर यह बता दिया कि उन दोनों ने मिलकर पानी की मोटर चोरी की है. जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों ने रविवार की अहले सुबह उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने के बाद घाघरा थाना को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मोटर चोरी के दो आरोपियों को पकड़कर थाने में पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी का प्रयास करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










