ePaper

सड़क हादसे में दो युवक घायल, रेफर

Updated at : 02 Jan 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवक घायल, रेफर

सड़क हादसे में दो युवक घायल, रेफर

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर थाना के कातिंग गांव के पास एक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक कातिंग गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद एक्का व प्रेम नगर गांव निवासी 18 वर्षीय शिव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से दोनों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, पर अस्पताल में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. इससे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. वहीं उपस्थित कुछ नर्सों द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं थी. अंतत: घायल युवक के परिजनों ने भाड़े के वाहन से घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला ले जाया गया.

बाइक सवार हुआ घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गुमला. गुमला-सिमडेगा नेशनल हाइवे रोड स्थित उर्मी चौक में कार की टक्कर से बाइक सवार बरगांव बरवाटोली निवासी 45 वर्षीय बसंत साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. उर्मी पुलिस पिकेट के पुलिस जवानों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस कार को जब्त कर थाना में रखी है. बताया जाता है कि कार चालक रांची का रहने वाला है और पेशे से डॉक्टर है. जानकारी के मुताबिक बसंत साहू राउरकेला से गुमला अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था. शुक्रवार की शाम पांच बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी हादसा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola