दो दिनी क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, चेटर गुमला बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
दो दिनी क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, चेटर गुमला बना विजेता

दो दिनी क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, चेटर गुमला बना विजेता

विज्ञापन

घाघरा. एलेवन क्लब घाघरा द्वारा पाकरटोली मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मैच चेटर गुमला बनाम इटकी के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मैच में टॉस जीतने के बाद चेटर गुमला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चार आवेर में छह विकेट के नुकसान से 41 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इटकी की टीम मात्र 34 रनों पर ही सिमट कर रह गयी. मैच में मैन ऑफ द मैच इटकी के अफरोज व मैन ऑफ द सीरिज गुमला के कमल पठान रहे. टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर घाघरा की टीम रही. मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अध्यक्ष कामख्या भगत, रोहन साहू, किशोर उरांव, ऋषभ गुप्ता, पुंतु गुप्ता, लड्डू गुप्ता, अजय, धीरज साहू, दिनेश उरांव, विजय महली, पवन, ओम शुक्ला, सोमनाथ उरांव, सुभाष भगत, सत्यम चौरसिया जैकी, श्रीकांत शुक्ला, गोलू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola