नगर परिषद से व्यापारियों को नहीं होगी परेशानी : रमेश

नगर परिषद से व्यापारियों को नहीं होगी परेशानी : रमेश
गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला ने सर्किट हाउस में गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी का स्वागत किया गया. मौके पर रमेश कुमार चीनी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि एफजेसीसीआइ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के साथ साथ नगर परिषद का उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने का मौका मिला है. उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद के माध्यम से गुमला के हर तबके के व्यापारियों को समान भाव से देखा जायेगा. नगर परिषद का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी. नगर परिषद की तरफ से बेवजह आमजन को परेशान नहीं किया जायेगा.
पेड़ से टकरायी कार, चार लोग घायल
घाघरा. बड़काडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित वैगनआर कार पेड़ से टकरा गयी, जिसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में गुमला ग्राम निवासी मंगलनाथ साहू, रोशन साहू, काजल गुप्ता व पलक रोशनी शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के हैं. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को अपने सरकारी वाहन पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा घायलों का इलाज किया गया. इसमें रोशन साहू को गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद रोशन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
घाघरा. नेतरहाट रोड में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बिशनपुर चेड़ा निवासी महेश्वर खेरवार, सलगी भुड़ियाटोली निवासी तेतरी देवी व परमेश्वर लोहरा शामिल हैं. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों का इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




