सरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला थाना क्षेत्र के कीता गांव में 11 अप्रैल 2026 की सुबह एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. जानकारी के अनुसार, पीड़िता सरहुल पर्व मनाने के बाद सुबह करीब चार बजे घर लौट रही थी, तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन जंगल की ओर ले जाकर अपराध को अंजाम दिया. घटना की सूचना पुलिस को दोपहर 12 बजे मिली. परिजनों के लिखित आवेदन पर गुमला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों प्रदीप तुरी (24), सुरेश उरांव (22) और मुकेश लोहरा (29) को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola