ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा छोड़ने का लिया संकल्प

Updated at : 29 Jun 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा छोड़ने का लिया संकल्प

ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा छोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन

गुमला. जिले के चैनपुर प्रखंड के टीनटांगर गांव के ग्रामीणों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है. पंचायत के इस फैसले के तहत गांव में नशा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके अलावा गांव के एक परिवार से भी अपील की गयी है कि वे न तो खुद नशा करें और न ही किसी को नशा करने दें. पंचायत के इस फैसले को गांव के सभी लोग सहर्ष मानते हुए नशा बंद करने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं. चैनपुर प्रशासन ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे एक बेहतरीन प्रयास बताया है. टीनटांगर में आयोजित नशामुक्ति अभियान में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए नशा छोड़ने का संकल्प लिया. इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया गया. बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है. यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. हमें अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए मिल कर काम करना होगा और अपने बच्चों को नशे से दूर रखना होगा. प्रशासन की तरफ से समर्थन : चैनपुर प्रखंड के बीडीओ यादव बैठा ने बताया कि गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में नशामुक्ति अभियान को गति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि टीनटांगर गांव के लोगों द्वारा अभियान में भाग लेना और अपने गांव को नशामुक्त बनाना सराहनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola