सिसई में हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने रुकवायी

Updated at : 11 Mar 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सिसई में हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने रुकवायी

सिसई में हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने रुकवाय

विज्ञापन

गुमला. गुमला के सिसई प्रखंड स्थित एक गांव में 15 साल की लड़की की शादी हो रही थी. बाल विवाह की सूचना के बाद गुमला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर शादी रुकवायी. साथ ही लड़की के परिजनों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय गुमला में उपस्थित होने के लिए कहा गया. वहीं नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी ने अपने संरक्षण में ले लिया है. सीडब्ल्यूसी ने बताया कि सिसई के एक गांव में 15 साल की छात्रा की शादी की सूचना मिली. इसके बाद तुरंत एक टीम का गठन किया गया. टीम में जिला समाज कल्याण, बीडीओ, थानेदार, पंचायत सेवक, सीडब्ल्यूसी, बाल कल्याण समिति, एलजीएसएस के मिथिलेश पांडे, जया सेन गुप्ता, डालसा की पीएलवी नीलम लकड़ा साथ में पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची. पूरे मामले की जांच करते हुए छात्रा की शादी को रुकवाया गयी. साथ ही बाल विवाह कानून के संबंध में जानकारी दी गयी. साथ ही कम उम्र में बेटी की शादी करने पर कार्रवाई करने की बात कही गयी. काफी समझाने के बाद परिजन माने और शादी को रोकी गयी. बता दें कि लड़की की उम्र कम है, जबकि लड़के की उम्र 20 साल से अधिक है. इधर छात्रा ने भी कहा कि अभी वह पढ़ाई करेगी. पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उसका 18 साल से ऊपर उम्र हो जायेगी, तब वह शादी करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola