मई दिवस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी : मोहन

Updated at : 02 May 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
मई दिवस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी : मोहन

भाकपा माले ने केदार बागान में मनाया मजदूर दिवस

विज्ञापन

गुमला. भाकपा माले जिला कमेटी गुमला व उसके जन संगठनों ने जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित केदार बागान में मजदूर दिवस मनाया. कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी मोहन दत्त मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत कश्मीर के पहलगाम में मारे गये पर्यटकों व उसको बचाने में शहीद हुसैन आदिल शाह समेत अन्य सभी साथियों के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि के साथ की गयी. मोहन दत्त ने कहा कि मई दिवस की लड़ाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी. कहा कि चार श्रम कोड के खिलाफ, निजीकरण के खिलाफ, सम्मानजनक सुरक्षित रोजगार के लिए, ऑपरेशन कगार के नाम पर आदिवासियों की निर्मम हत्या के खिलाफ, छत्तीसगढ़ व झारखंड की खनिज संपदा का अदानी द्वारा लूटने की साजिश के खिलाफ जन आंदोलन जारी रहेगा. फासीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद व लोकतंत्र जिंदाबाद आदि नारे लगाये गये. माले जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि मई दिवस के लाल झंडे को जिला में स्थापित कर जन अधिकार व जनता दावेदारी को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा. मौके पर मुस्तकीम अंसारी, महेंद्र जंक्शन उरांव, बिरसाई उरांव, हुमायूं साहू, चेंजर उरांव, दर्शन उरांव, बिरजानंद उरांव, बंधा उरांव, बलिया दान, सरवन बिलुंग, रीना कुमारी, रूपवती देवी, शिवानी खड़िया, परिवार विलोम, सुरेश उरांव, रमेश खड़िया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola