एसीबी की टीम ने तीन घंटे तक फाइलों को खंगाला, लिपिक से की पूछताछ

Updated at : 11 Mar 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने तीन घंटे तक फाइलों को खंगाला, लिपिक से की पूछताछ

एसीबी की टीम ने तीन घंटे तक फाइलों को खंगाला, लिपिक से की पूछताछ

विज्ञापन

गुमला. लघु सिंचाई विभाग गुमला के कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की दो सदस्यीय टीम अचानक एक कार से पहुंच गयी. टीम में शामिल अधिकारी सीधे कार्यालय के अंदर भीतर पहुंचे और वहां रखी फाइलों व दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी. करीब तीन घंटे तक चली इस जांच के दौरान एसीबी अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला. इस बीच कार्यालय के प्रधान लिपिक बुद्धदेव उरांव से भी लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गयी. जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों को बाहर ही इंतजार करने को कहा गया और जरूरत पड़ने पर ही उन्हें अंदर बुलाया गया. एसीबी टीम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में की गयी है. उसी मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की पुष्टि करने के लिए टीम लघु सिंचाई कार्यालय पहुंची थी. जांच के दौरान अधिकारी कुछ जरूरी कागजातों को भी अपने साथ ले गये. दरअसल, 12 फरवरी 2026 को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी राहुल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि उसी रिश्वत कांड से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने के लिए एसीबी की टीम मंगलवार को विभागीय कार्यालय पहुंची थी. जांच पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola