करंट लगने से टेंट हाउस कर्मी की मौत

करंट लगने से टेंट हाउस कर्मी की मौत
कामडारा. कामडारा थाना के पोकला गेट में बिजली करंट लगने से टेंट का काम करने वाला युवक सुनील केरकेट्टा की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृत युवक सुनील केरकेट्टा कामडारा प्रखंड के गांव गरई गिरजाटोली का निवासी है. वह मंगलवार को पोकला गेट में एक व्यक्ति के घर पर आयोजित कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था. रात भर वहीं रुका हुआ था. बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे के आसपास कार्यक्रम स्थल से वह हैलोजन लाइट को हटा रहा था. उसी वक्त बिजली करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा. इसे देख कर उसके अन्य साथी बिजली तार काट दिया. बिजली का करंट बंद होते युवक जमीन पर गिर गया. उसे उठा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
पांच लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
बसिया. विद्युत अवर प्रमंडल कामडारा के सहायक विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बसिया प्रखंड के जगजोर गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें बसिया कुसुमटोली निवासी बनू मुंडा, जगजोर निवासी दिलीप उरांव, अजय राम कांसी, दिनेश साहू, माघु सिंह पर विद्युत चोरी के आरोप में जुर्माना लगाते हुए विद्युत अधिनियम के तहत बसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में तकनीकी सहायक लक्ष्मण साहू, यूसेबियुस कुल्लू समेत संवेदक कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




