घर में रहे किरायेदार पर लगाया चोरी करने का आरोप

Updated at : 01 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
घर में रहे किरायेदार पर लगाया चोरी करने का आरोप

घर में रहे किरायेदार पर लगाया चोरी करने का आरोप

विज्ञापन

गुमला. शहर के खड़ियापाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय लीलावती टोप्पो ने अपने ही घर में रह चुके किरायेदार पर चोरी का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. लीलावती टोप्पो ने आवेदन में बताया है कि उनका एक घर लौकी गांव में भी है, जिससे वह खड़ियापाड़ा स्थित घर को किराये पर देकर स्वयं गांव में रहती थीं. कुछ समय पहले उनकी देवरानी भी उसी घर में रहती थीं. लेकिन वहां से उनका भी सामान चोरी होने के बाद वह बिना सूचना दिये घर छोड़ कर चली गयी. आरोप है कि उसी घर में पहले किराये पर रहने वाला विवेक अपने दोस्तों के साथ मिल कर 30 मार्च 2026 की सुबह करीब आठ बजे घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ले गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी लीलावती को दी. पीड़िता ने बताया कि विवेक अब दूसरे मुहल्ले में किराये पर रहता है और वह अपने माता-पिता से अलग रहता है. आरोप है कि वह पहले भी घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसता था और अपने दोस्तों के साथ नशापान करता था. साथ ही देवरानी को भी नशे की हालत में धमकाने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola