शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मियों ने किया सामूहिक योग

Updated at : 21 Jun 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मियों ने किया सामूहिक योग

पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में योग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर पी रामा राव (सेवानिवृत्त), हार्ट फुलनेस मेडिटेशन प्रोग्राम गुमला-लोहरदगा के जोनल समन्वयक सह टीवीएनएल के पूर्व डीजीएमए सुनील कुमार सिंह, हार्ट फुलनेस योग और ध्यान केंद्र के विशेषज्ञ सुधांशु पाठक ने विभिन्न योग आसन और श्वास अभ्यास कराया गया. प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही तनाव को कम करने, एकाग्रता में सुधार करने व समग्र शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में योग के लाभों पर जोर दिया. कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है, जो शरीर, मन व आत्मा को एक साथ लाता है. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया. निदेशक अभिजीत कुमार ने कहा कि योग न केवल व्यायाम का एक प्रभावी रूप है, बल्कि मन और शरीर की एकता का प्रतीक भी है. शासी निकाय की सदस्य रेणुका यशस्वी ने कहा कि शारीरिक बीमारियों के अलावा योग के अभ्यास से मानसिक समस्याओं को ठीक किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola