प्रकृति को कुछ देने का संकल्प लें : एसडीओ

प्रकृति को कुछ देने का संकल्प लें : एसडीओ
बसिया. प्रखंड में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मौके पर पहान ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद दोपहर में शोभायात्रा निकाली गयी, जो खुदी चौक कोनबीर से निकल मेन रोड होते सरहुल अखाड़ा पहुंच कर संपन्न हुई. मुख्य अतिथि बसिया एसडीओ जयवंती देवगम ने लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को भी प्रकृति से जोड़ इस पर्व के बारे में जानकारी देनी चाहिए. प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है. लेकिन हम प्रकृति को कुछ दे नहीं पाते हैं. आज हम प्रण लें कि हमें प्रकृति के लिए भी बहुत कुछ करना है. मौके पर एसडीपीओ नजीर अख्तर, बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश मुंडा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, शशिकांत भगत, रोशन बरवा, दुर्गा पहान, विकास साहू, अमित डंगवार, दिलीप तिर्की, चैतू उरांव आदि उपस्थित थे.
दुश्मनी भुला कर अंदर के द्वेष को खत्म करें : इमाम सोहेल
बसिया. प्रखंड में शनिवार को ईद धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर बसिया स्थित ईदगाह में इमाम सोहेल अहमद व किंदिरकेला ईदगाह में हाफिज कैसर इकबाल ने ईद की विशेष नमाज अदा करायी. इमाम सोहेल अहमद ने कहा कि ईद का पर्व खुशी का पर्व है. आज के दिन हम आपसी दुश्मनी को भुला कर एक-दूसरे को गले लगा कर अपने अंदर के द्वेष को खत्म करना है. ईद के नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद पर्व की बधाई दी. मौके पर कलीम अहमद, अलीम खान, मुंतजिर खान, मुबारक खान, शेरशाह खान, आशिक खान, शेख उत्तमान, बादशाह खान, सतार खान, वसी खान मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




