ePaper

गुमला शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त, बढ़ेगी पुलिस बीट और सीसीटीवी कैमरा की संख्या : SP

Updated at : 08 Dec 2022 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त, बढ़ेगी पुलिस बीट और सीसीटीवी कैमरा की संख्या : SP

गुमला शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बीट पुलिस व सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गई. इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी कई दिशा-निर्देश भी दिया गया.

विज्ञापन

Gumla News: वर्ष 2023 में गुमला शहर की सुरक्षा बढ़ेगी. विधि व्यवस्था मजबूत होगी. इसके लिए गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने विशेष प्लानिंग तैयार की है. ताकि शहर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत किया जाये और लोग यहां अपने को सुरक्षित महसूस कर सके. गुमला शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला व गुमला के बड़े व्यापारियों के साथ बैठक की. एसपी ने सुरक्षा संबंधी कई दिशा निर्देश दिया.

Also Read: Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने गिरिडीह के DSO का किया लॉगिन ID हैक, बनाये 2500 राशन कार्ड

वहीं ट्रेफिक सुगमता के लिए चर्चा हुई. बिट पेट्रोलिंग को क्यूआर कोड आधारित बीट पेट्रोलिंग अभी 100 है. जिसे 200 करने पर बात हुई. गुमला शहर में बीट पुलिस की संख्या बढ़ेगी तो सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. बीट पुलिस बढ़ाने को लेकर एसपी ने व्यापारियों से राय ली. वहीं गुमला शहर में सीसीटीवी कैमरा 50 है. जिसे बढ़ाकर 100 करने का निर्णय लिया गया. जिससे शहर में कहीं भी कुछ अनहोनी की आशंका पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सके. एसपी ने समर्थ दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया. थाना स्तर पर मासिक मीटिंग करने को कहा गया.

Also Read: Power Crisis: धनबाद में 10 घंटे की अघोषित बिजली कटौती से लोग हलकान, कारोबार व खनन कार्य प्रभावित

मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानेदार विलोद कुमार, अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, गुन्नू शर्मा, राजेश लोहानी, दिलीप गुप्ता, बबलू वर्मा, दामोदर कसेरा, हिमांशु केसरी, मोहम्मद सब्बू, प्रणय कुमार, काजल कुमार, अजीत सोनी, आदित्य गुप्ता, ज्योति कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज मिन, मुनीलाल, अभिजीत जायसवाल, राजू श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे.

रिपोर्ट : दुर्जय पासवान, गुमला

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola