लाठी व तलवार चलाना सीखें हिंदू समाज के लोग : संयोजक

Updated at : 04 May 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
लाठी व तलवार चलाना सीखें हिंदू समाज के लोग : संयोजक

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की संयुक्त बैठक

विज्ञापन

रायडीह. रायडीह प्रखंड की पीबो पंचायत के लसरा गांव में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की संयुक्त बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष बालेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. बजरंग दल के जिला संयोजक संतोष यादव ने कहा की देश की स्थिति खराब हो गयी है. आज हिंदू माताएं, बहनें और भाइयों के साथ अपने ही देश में अत्याचार हो रहा है. हिंदू हिंदू को तोड़ने और बांटने में लगा हुआ है. इसलिए हिंदुओं को सावधान रहने की जरूरत और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देना है. अब अस्त्र और शस्त्र की शिक्षा सभी हिंदुओं को होना जरूरी है. महिलाओं को अपनी सुरक्षा और लव जिहाद से बचने के लिए लाठी व तलवार चलाना सीखना होगा. जिला सत्संग प्रमुख सह पूर्णकालिक कार्यकर्ता अशोक सिंह ने कहा कि हमलोगों को आपस में जाति जाति का खेल नहीं खेलना हैं. सभी हिंदू भाई-भाई हैं और एक हैं. विभाग संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि आज देश में हिंदुओं की जो स्थिति बनी हुई है, वह बहुत चिंतनीय है. हिंदुओं को आज अपने धर्म ग्रंथ को जानने और पढ़ने की आवश्यकता है. इसके अलावा अपने आसपास के मंदिरों की साफ-सफाई और मंदिर में निरंतर पूजा करने की जरूरत है. हिंदुओं को गो सेवा करनी चाहिए. प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार ने कहा की जिस तरह देश में हिंदुओं की जनसंख्या कम हो रही है, तो अब हिंदुओं को चार बच्चे करने की जरूरत है. बैठक में बालेश्वर उरांव को विहिप अध्यक्ष, सुरेश सिंह को विहिप उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह को विहिप मंत्री, बजरंग दल संयोजक हीरानाथ सिंह, बजरंग दल सह संयोजक लक्ष्मण सिंह, बजरंग दल सह संयोजक दीपक साहू, सविता देवी को मातृ शक्ति प्रमुख, मातृ शक्ति सह प्रमुख सेनापति देवी, मुस्कान कुमारी को दुर्गा वाहिनी संयोजिका, पूजा कुमारी दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका, सुशीला कुमारी को दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका का दायित्व दिया गया. बैठक में पार्वती देवी, देवकी देवी, सुरेश सिंह, शंकर राम, चंद्र पाल सिंह, बुधराम लोहारा जमुना कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola