सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, इलाजरत

Updated at : 21 Mar 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, इलाजरत

सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, इलाजरत

विज्ञापन

गुमला. शुक्रवार की शाम अचानक हुई बारिश से गुमला जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गये. पहली घटना में सदर थाना के असनी गरटोली निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र उरांव व तेतरटोलीर ग्राम निवासी 30 वर्षीय अरविंद पन्ना घायल हो गये. राजेंद्र व अरविंद बाइक से करौंदी से अपने घर वापस लौट रहे थे. करौंदी रथ मेला के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी. सदर थाना क्षेत्र के धनगांव ग्राम निवासी 17 वर्षीय महादेव खड़िया टेंपो से गिर कर घायल हो गया. महादेव कुछ सामान लेने के लिए गुमला शहर आ रहा था, तभी करमडीपा के समीप तेज बारिश के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. चैनपुर थाना के कतारीकोना निवासी 40 वर्षीय बुधना असुर अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी प्रेमनगर ढलान के समीप तीखे मोड़ में गाड़ी मोड़ने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिरने से उनके चेहरे व सर में गंभीर चोट लगी है. भरनो थाना के कुसुमबाहा निवासी 22 वर्षीय विनय लकड़ा व 22 वर्षीय सुकराम उरांव बाइक से भरनो में अपने दोस्त को पहुंचा कर वहां से अपने घर वापस लौट रहे थे. भरनो हनुमान मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. पालकोट थाना के बघिमा अंबाटोली ग्राम निवासी 62 वर्षीय कारू खड़िया गांव के एक व्यक्ति के मंगनी समारोह में भाग लेने के लिए बसिया के बहराटोली गांव गया था. रात दो बजे घर वापसी के क्रम में तेतरा गांव के समीप टेंपो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola