तिरंगा यात्रा देश की सेवा को समर्पित : गणेश मिश्रा

Updated at : 14 Aug 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा देश की सेवा को समर्पित : गणेश मिश्रा

भाजपा गुमला जिला की अगुवाई में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

गुमला. भाजपा गुमला जिला की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा गुमला शहर में भ्रमण किया. इसमें दक्षिणी छोटानागपुर के भाजपा प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा शामिल थे. मौके पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश की सेवा को समर्पित है. जिनके अदम्य साहस व पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन महादेव सफल हुआ. हमारे बहादुर सैनिकों ने देश के सभी दुश्मनों को चुन-चुन कर मार गिराने का काम किया है. जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि इस तरह की यात्रा से नौजवानों के मन में देश प्रेम की भावना जागृत होती है. तिरंगा पदयात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे-बच्चियों व शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. पदयात्रा का सफल संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष बबलू वर्मा ने किया. पदयात्रा के समापन स्थल पर सनातन मंच गुमला द्वारा यात्रा में शामिल सभी बच्चे बच्चियों के लिए पानी व बिस्कुट की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर डॉ दिनेश उरांव, मुनेश्वर साहू, कमलेश उरांव, निर्मल गोयल, भूपन साहू, दामोदर कसेरा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, किरण माला बाड़ा, राजेश कुमार सिंह, संयुक्ता देवी, भोला चौधरी, संजीव गुप्ता, पायल तिवारी, अरविंद मिश्रा ,बालकेश्वर सिंह, रवींद्र सिन्हा, खिलेश्वर साहू, प्रभात कुमार दास, सवींद्र कुमार सिंह, प्रमोद साहू, दिलीप जायसवाल, कौशलेंद्र जमुआर, गायत्री देवी, हरिशंकर त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, विकास सिंह, दिनेश सिंह, जय साहू, पदम साबू सहित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola