कलश यात्रा के साथ द्वितीय वार्षिक हनुमान महोत्सव शुरू

Updated at : 01 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ द्वितीय वार्षिक हनुमान महोत्सव शुरू

कलश यात्रा के साथ द्वितीय वार्षिक हनुमान महोत्सव शुरू

विज्ञापन

पालकोट. बंगरू पंचायत के रेंगोला गांव में दो दिवसीय द्वितीय वार्षिक हनुमान महोत्सव शुरू हुआ. पहले दिन हनुमान मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश स्थापना के लिए गांव के समीप बहने वाली तोरपा नदी से जल भरने के लिए 151 कन्याएं एकत्रित हुईं. आचार्य अक्षर दास गोस्वामी ने पूजा संपन्न कराने के बाद कन्याओं ने कलश उठाया. इसके बाद नगर का भ्रमण किया. मौके पर जय श्रीराम के नारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया. नगर भ्रमण के बाद कलशों को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया. कलश स्थापना के बाद मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. भक्ति गीतों व कीर्तन की ध्वनि से वातावरण पवित्र हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना करना है. अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष बाल मुकुंद गोप, कोषाध्यक्ष सुकर सिंह, सचिव केश्वर सिंह व उप सचिव घूरन गोप, संगीता देवी, गुडी देवी, रोपनी देवी, अमृता देवी, सुनैना देवी, विमला देवी, अंबिका देवी, जयंती देवी, रामेश्वर सिंह, छवि सिंह, धरम गोप, सुलेंद सिंह, सुकरा सिंह, तारामनी देवी, मैना देवी, उर्मिला देवी, बलधारी सिंह, रवि नंदन सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola