सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल

Updated at : 12 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल

विज्ञापन

पालकोट. थाना क्षेत्र के पोजेंगा गांव के समीप नेशनल हाइवे पर स्कूटी व कार की टक्कर में स्कूटी सवार युवक पॉल बिलुंग (17) गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में युवक का दाहिना हाथ टूट गया. चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है. जानकारी के अनुसार युवक अपनी स्कूटी से झिकिरिमा गांव जा रहा था. युवक ने बताया कि वह झिकिरिमा में अपने दोस्त के पास से मोबाइल लाने जा रहा था. इस दौरान पोजेंगा गांव के समीप सामने से आ रही कार से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी तरुण कुमार घटना स्थल पर पहुंच घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी.

गुमला में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत

गुमला. गुमला शहर में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत शुरू हो गयी है. सिलिंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है. गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शहर के पालकोट रोड स्थित बेहराटोली के पास इंडेन गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गयी. तेज धूप में घंटों इंतजार करने के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. क्योंकि गैस सिलिंडर की सप्लाई खत्म हो गयी है. कतार में खड़े लोगों के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की और तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिली. कुछ देर के लिए हंगामा जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गयी. लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर के दाम और बढ़ने की आशंका के कारण कई लोग अतिरिक्त सिलिंडर लेने की होड़ में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola