प्रकृति, जल, जंगल के प्रति आदर का प्रतीक है सरहुल : मीना

प्रकृति, जल, जंगल के प्रति आदर का प्रतीक है सरहुल : मीना
घाघरा. चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल रन्हे में शुक्रवार को राजकीय सरहुल पर्व पूर्व संध्या मनाया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चे पारंपरिक वेशभूषा व नृत्य वाद्य यंत्र के साथ दिखे. प्राचार्या मीना देवी ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति, जल, जंगल व जमीन के प्रति आदर व कृतज्ञता का प्रतीक है. यह पर्व हमें सिखाता है कि हम पेड़-पौधों और पर्यावरण की रक्षा करें. विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव ने कहा कि सरहुल झारखंड की आत्मा है. यह त्योहार नयी फसल, हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है. कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ायें. मौके पर मुखिया गीता उरांव, लाल उरांव, मिथिलेश महापात्र, भवानी प्रसाद राय, चंद्रदेव उरांव, मीना देवी, विजय साहू, प्रेम कुमार, अजीत लकड़ा, राहुल नाग, माइकल उरांव, विभा लकड़ा, रीना मिंज, शोषन सुरीन, आरती कुजूर, निशि तिग्गा, दिव्यानी कुमारी, मुकेश उरांव, कृष्णा बड़ाइक मौजूद थे.
ट्रक की चपेट में आने से तीन घायल, एक गंभीर
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के बिरसा बाग के पास शुक्रवार दोपहर में बॉक्साइट लोड ट्रक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार निवासी पावन मुंडा (19), सुबनती देवी (32) व महानंद मुंडा (11) शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में भर्ती कराया गया. इसमें महानंद मुंडा की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना में रखा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




