ePaper

सहियाओं को पांच माह से नहीं मिला है मानदेय, हो रही परेशानी

Updated at : 24 Feb 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
सहियाओं को पांच माह से नहीं मिला है मानदेय, हो रही परेशानी

सहियाओं को पांच माह से नहीं मिला है मानदेय, हो रही परेशानी

विज्ञापन

गुमला. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी को पांच माह से प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. भुगतान लंबित रहने से सभी कर्मियों को आर्थिक व पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का निर्वाहन करने के बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को उपविकास आयुक्त और सिविल सर्जन को सहिया सह सामूहिक प्रशिक्षक संघ द्वारा मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र सौंपे जाने से पूर्व सदर अस्पताल परिवार स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप संघ की एक बैठक संरक्षण बबीता देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंड से आये सहिया, सहिया साथी, बीटीटी ने भाग लिया. बैठक में पिछले चार से पांच माह से प्रोत्साहन राशि और मानदेय नहीं मिलने से हो रही समस्या पर चर्चा की गयी. चर्चा के बाद सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी के लंबित प्रोत्साहन राशि/मानदेय का अविलंब भुगतान, एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया को सरल व नियमित करने, विभाग द्वारा देय सभी भुगतान हर माह समय पर देने आदि विषयों पर चर्चा हुई. इसके बाद सहिया, सहिया साथी और बीटीटी का एक शिष्टमंडल द्वारा मांग पत्र सौंपा. संघ की उपाध्याय अंजना साहू, उर्मिला देवी, सचिव जीवंती कुमारी ने कहा कि अगर जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. मौके पर बबीता देवी, पारसनाथ साहू, सुशांतिधारी किंडो, वीरेंद्र उरांव, सारिका तिर्की, एजरस एक्का, शांता टोप्पो, मंजुला मिंज, जोसफिन कुजूर, जीवंती कुमारी, जयमनी तिर्की, अंजू खलखो, संगीता खलखो, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, बालमुकुंद भगत, जसिंता कुजूर, रोजालिया कुजूर, पदमा कुमारी, अंजू तिर्की, अनिता बाड़ा, अरुणा देवी, ममता देवी, गीता देवी, देवेश कुमार, जसिंता तोपनो, बबीता देवी, चिंता देवी, सुजीता उरांव, फुलन कुमारी, सिलवंती मिंज, हीरामती देवी, विनिता सोरेंग, लुसी बैक, अंजना साहू, सहिया साथी और सहिया बहनें उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola