महावीर मंडल कमेटी का पुनर्गठन

महावीर मंडल कमेटी का पुनर्गठन
भरनो. श्रीरामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर उवि मैदान में गुरुवार को संजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में महावीर मंडल व युवा महावीर मंडल कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें महावीर मंडल कमेटी के अध्यक्ष सुदामा केशरी, उपाध्यक्ष ज्योतिष केशरी, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुरारी केशरी, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, संयोजक अभिषेक गुप्ता एवं युवा महावीर मंडल अध्यक्ष भगवती केशरी, उपाध्यक्ष धीरज केशरी, आशीष केशरी व सचिव शंभु केसरी को बनाया गया. वहीं इस वर्ष रामनवमी जुलूस भव्य तरीके से निकालने व उवि मैदान में खेल प्रदर्शन व कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रमोद केशरी, बिरसा उरांव, अजीत केशरी, रोशन केशरी, दीपक केशरी आदि उपस्थित थे.
दुर्गा मंदिर की पहली वर्षगांठ 15 को
बसिया. ब्राह्मण टोली बसिया स्थित दुर्गा मंदिर की पहली वर्षगांठ पर 15 मार्च को पूजन समारोह का आयोजन किया गया है. यह जानकारी आयोजन समिति के संतोष बीसी ने दी. उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह 8.30 बजे से पूजा शुरू होगी. इसके बाद चंडी पाठ व महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से समय से उपस्थित होकर पूजन कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




