चेंबर की बैठक में रेलवे लाइन के मुद्दों पर चर्चा

चेंबर की बैठक में रेलवे लाइन के मुद्दों पर चर्चा
गुमला. चेंबर कार्यालय में चेंबर ऑफ कॉमर्स की आठवीं मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. सर्वप्रथम सह सचिव प्रणय साहू ने पूर्व की बैठक की संपुष्टि की. इसके बाद कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर सर्वसम्मति से 15 अगस्त धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. चेंबर कार्यालय में सुबह 8:40 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. गुमला में रेलवे लाइन से संबंधित चर्चा हुई. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि कई वर्षों से गुमला में रेलवे के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है. इसके लिए हमलोग फिर से प्रयास करेंगे. फेडरेशन के लोगों से भी मिलेंगे. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पूर्व में मोदी प्रथम पाली में जब सुदर्शन भगत मंत्री थे. उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द गुमला में रेलवे लाइन आ जायेगा. इस बार तत्कालीन सांसद सुखदेव भगत से भी चेंबर प्रतिनिधि मंडल मिल कर इस मांग को दोहरायेंगे. गुमला में रेलवे का होना बहुत आवश्यक है. अंत में उपाध्यक्ष राजेश लोहानी में धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर उपाध्यक्ष राजेश लोहानी, सह सचिव प्रणय साहू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, रितेश गुप्ता, योगेश शर्मा, शंकर साहू, अनिकेत कुमार, पंकज खंडेलवाल, रूपक कुमार, दिनेश कुमार, शेखर कुमार, पंकज सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




