पुलिस ने अटरिया गांव से जब्त की प्रतिबंधित दवा

Updated at : 28 May 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अटरिया गांव से जब्त की प्रतिबंधित दवा

पुलिस ने सूचना पर की कार्रवाई, पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये कुछ लोग

विज्ञापन

गुमला. गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर काफी मात्रा में नशीली दवा जब्त की है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गुमला सदर पुलिस ने टोटो थाना के फोरी अटरिया गांव स्थित दो घरों से अवैध तरीके से रखे हुए प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सूचना पर टोटो पुलिस ने टीम का गठन कर अटरिया गांव में छापेमारी की. इसमें एक व्यक्ति के घर से काफी मात्रा में अवैध कफ सिरप की बरामदगी की गयी है. वहीं एक अन्य के घर से पांच से सात बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. मामले को लेकर गहमा-गहमी बनी हुई है. लेकिन फिर भी स्पष्ट जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी जा रही है. ऐसे इस मामले में कुछ लोग अभियुक्तों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही घर से मिले प्रतिबंधित नशीली दवाओं का बड़ा खेप होने से पुलिस हर मामले की बारीकी से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अभियान में गुमला पुलिस व टोटो पुलिस के अलावा दूसरे विभाग के अधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola