ePaper

पलामू ने गुमला को छह रन से हराया

Updated at : 07 Jan 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू ने गुमला को छह रन से हराया

बीएन सिंह अंडर-19 (प्लेट) क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

गुमला. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में आयोजित बीएन सिंह अंडर 19 (प्लेट) क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पलामू ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को छह रन से हराया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू ने 45.4 ओवरों में सभी विकेट के खोकर 241 रन बनाये, जिसमें त्रिशांत सिंह ने 92 और आनंद शर्मा ने 62 रनों का योगदान दिया. गुमला की ओर से अंकित व आशीसन ने चार-चार विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम ने सभी विकेट खोकर 235 रन ही बना सकी. गुमला की ओर से करण प्रताप ने 66 और हर्ष ने 38 रनों का योगदान दिया. पलामू की ओर से त्रिशांत ने तीन और कुमार सर्वेश ने दो विकेट लिए. पलामू के त्रिशांत को 92 रन और तीन विकेट झटकने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्ति टीआरडीओ सिद्धार्थ राज सिन्हा, अंपायर एमडी अजमल हुसैन, एमडी इफ्तेखार शेक, स्कोरर दीपक कुमार, जिला संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, भगवान दीक्षित, सदस्य प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola