श्रमदान व चंदा इकट्ठा कर नाला पर बनायी पुलिया

Updated at : 09 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान व चंदा इकट्ठा कर नाला पर बनायी पुलिया

श्रमदान व चंदा इकट्ठा कर नाला पर बनायी पुलिया

विज्ञापन

कामडारा. प्रखंड की सरिता पंचायत अंतर्गत टीटीही गांव में प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने बुधवार को चंदा इक्ट्ठा कर श्रमदान से टिटिही भीमटोली हरहरा नाला में पुलिया का निर्माण किया. पूर्व में नाला से आवागमन करने के लिए पुल में बांस का पुलिया बनायी गयी थी, जिसमें लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती थी. गांव के लोगों द्वारा प्रशासन से नाला में पुलिया बनवाने की मांग की गयी थी. लेकिन प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा कर श्रमदान कर खुद से पुलिया बना ली. श्रमदान करने वालों में नामजन सुरीन, रंजीत सुरीन, विलयम सुरीन, सामुएल सुरीन, जोलेन सुरीन, तोबियस सुरीन, नीरल सुरीन, अनूप साहू, आनंद साहू, अमित साहू, सानिका सुरीन, चोंबा सुरीन आदि शामिल थे.

सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

भरनो. प्रखंड कार्यालय परिसर भरनो स्थित बाल विकास कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एफआरएस में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक गौतम दत्ता ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, जीपीएस फोटोग्राफी अपलोड करने, चेहरा प्रमाणीकरण, तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का आपार आअडी व आभा आइडी के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा, महिला पर्यवेक्षिका उर्मिला कुमारी, सुमन देवी, हुस्न आरा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola