दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
डुमरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटाकटरा मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे सड़क हादसे में लावाबारी निवासी युवक गणपत लोहरा (35) की मौत हो गयी. वहीं दो युवक रोहित एक्का व ब्रजेश बड़ाइक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर डुमरी बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर काफी जोरदार थी, जिसमें तीनों दोस्त सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके पर से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को उपमुखिया जवाहर कंवर के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी लगाया गया, जहां डॉक्टर अलबेल ने केरकेट्टा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. गुमला में गणपत की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने के दौरान गणपत की मौत हो गयी. घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दी गयी है. पुलिस दूसरे बाइक चालक की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










