ePaper

ओडिशा में 14 करोड़ लूट का एक आरोपी घर के कोनों में छिपा रखा था रुपए, कैश के साथ ऐसे हत्थे चढ़ा बोलेरो ड्राइवर

Updated at : 03 Feb 2025 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
gumla police handover accused

आरोपी और कैश को ओडिशा पुलिस को सौंपती गुमला पुलिस

Odisha Robbery News: ओडिशा में 14 करोड़ रुपए लूट का एक आरोपी वासुदेव गोप झारखंड के गुमला जिले के भरनो से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से लूट की रकम साढ़े 27 लाख बरामद कर ली गयी है. ओडिशा पुलिस उसे अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन

Odisha Robbery News: गुमला, दुर्जय पासवान-ओडिशा में 14 करोड़ रुपए के लूटकांड का एक आरोपी वासुदेव गोप झारखंड के गुमला जिले के भरनो से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 27 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. ओडिशा से भरनो पहुंची पुलिस अभियुक्त को अपने साथ ओडिशा ले गयी. भरनो थाना क्षेत्र के जतरगड़ी गांव से ओडिशा की पुलिस ने भरनो पुलिस के सहयोग से वासुदेव गोप को साढ़े 27 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है.

बोलेरो ड्राइवर ऐसे गिरफ्त में आया


ओडिशा के धर्मगढ़ जिले की एक देसी शराब भट्ठी में 30 जनवरी की रात अपराधी हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों से करोड़ों रुपए लूटकर फरार हो गए थे. लूटकांड में एक बोलेरो नंबर (जेएच10एपी 4817) का उपयोग किया गया था. लोकेशन के आधार पर उस बोलेरो को झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड के जतरगड़ी गांव से बरामद कर लिया गया है. ओडिशा पुलिस ने अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर बोलेरो चालक वासुदेव गोप को भी गिरफ्तार किया गया.

घर के कोनों में छिपाकर रखा था लूट के रुपए


थानेदार कंचन प्रजापति ने बताया कि ओडिशा की शराब भट्ठी से लगभग 14 करोड़ रुपए की लूट हुई थी. लूटकांड के बाद भरनो का बोलेरो चालक वासुदेव गोप साढ़े 27 लाख रुपए लेकर अपने गांव जतरगड़ी में आकर छिप गया था. उसे गिरफ्तार कर ओडिशा पुलिस को सौंप दिया गया. वासुदेव गोप लूट से मिले अपने हिस्से के पैसे को घर लाने के बाद घर के कई कोनों में छिपाकर रखा था. पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद उसे बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola