Gumla: सड़क हासदे में 3 हुए घायल, चैनपुर अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के अभाव में दो की गई जान

Updated:
विज्ञापन
Gumla: सड़क हासदे में 3 हुए घायल, चैनपुर अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के अभाव में दो की गई जान

Gumla: गुमला में एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को गंभीर स्थिति में चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन एक भी डॉक्टर नहीं होने के कारण दो युवकों की इलाज के अभाव में मौत हो गई.

विज्ञापन

Gumla: गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना के बम्हनी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना उस वक्त हुई जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव बिंदोरा लौट रहे थे. तभी बम्हनी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई विजय उरांव और एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो वहां कोई चिकित्सक था ही नहीं.

देखते ही देखते दो घायलों की मौत हो गई. धनकुंवर लोहरा (28 वर्ष) पिता सीताराम लोहरा और अर्जुन लकड़ा (19 वर्ष) पिता मर्यानुश लकड़ा इस दुर्घटना में मारे गए हैं. जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक बिंदोरा ग्राम निवासी करण उरांव (20 वर्ष) पिता संतोष उरांव है.

लोगों का फूटा गुस्सा

घायलों को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तो वहां कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं था. इस स्थिति को देख परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. घायलों की गंभीर स्थिति और प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण, 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चैनपुर में इलाज नहीं होने के कारण अर्जुन लकड़ा की मौत हो गयी और थोड़ी ही देर बार धनकुंवर की भी मौत हो गई. मौत की पुष्टि गुमला अस्पताल में डॉक्टर ने की.

ये भी पढ़ें…

Air Ambulance Crash: 8 लाख रुपये उधार लेकर ईलाज कराने गए थे संजय, घर लौटा शव

Air Ambulance Crash: रात भर हादसे वाली जगह जमे रहे डीसी-एसपी, DGCA जुटा रहा सबूत

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola