Air Ambulance Crash: 8 लाख रुपये उधार लेकर ईलाज कराने गए थे संजय, घर लौटा शव
Air Ambulance Crash
Air Ambulance Crash: सोमवार की राज चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए मरीज संजय कुमार ने आस-पड़ोस के लोगों से करीब 8 लाख रुपये उधार लिए थे. उसी पैसे की मदद से वह अपना इलाज कराने दिल्ली जा रहे थे.
Air Ambulance Crash: सोमवार की देर रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में कैश कर गई, जिसमें मरीज संजय सवा के समेत 7 सवारों की मौत हो गई. एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए लातेहार के संजय साव ने अपने इलाज के लिए लाखों रुपये उधार लिए थे. मृतक के भाई विजय साव ने बताया कि इलाज के लिए अपने पड़ोसी से मदद के रूप में आठ लाख रुपए लिए हैं. अब संजय की जान भी नहीं बची और इतने पैसे की देनदारी हो गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
संजय की मौत से पूरा परिवार सदमे में
मंगलवार को कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि संजय ने अपने इलाज के लिए करीब 8 लाख रुपये का लोन लिया था और उसमें से 6 लाख रुपये एयर एंबुलेंस का किराया दिया था. हालांकि प्रभात खबर के रिपोर्टर से बात करते हुए संजय के भाई विजय साव ने बताया कि किसी भी प्रकार का कोई लोन नहीं लिया गया है, आस-पड़ोस के लोगों से उधार लिया गया है. मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
7 लोगों की हुई मौत, कोई भी नहीं बचा
एयर एंबुलेंस ‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ का था और यह एक ‘बीचक्राफ्ट सी90’ एयर एंबुलेंस था. सभी 7 मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार (मरीज), डॉ विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि विमान ने रांची हवाई अड्डे से सोमवार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी और यह लगभग साढ़े सात बजे लापता हो गया. उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद विमान का वायु यातायात नियंत्रण विभाग से संपर्क टूट गया.
स्वास्थ्य मंत्री ने कही मुआवजे की बात
रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम हादसे का एक संभावित कारण हो सकता है, लेकिन सटीक वजह विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगी. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि राज्य सरकार इस बात की जांच करेगी कि खराब मौसम में विमान को उड़ान भरने की अनुमति कैसे दी गई. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!
Chatra Air Ambulance Crash: स्वास्थ्य मंत्री को देखते ही फूट फूट कर रोने लगी मृत पायलट की मां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए