गैस नहीं मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने की सड़क जाम

Published at :16 Apr 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
गैस नहीं मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने की सड़क जाम

पुलिस के आश्वासन और वितरण शुरू होने के बाद स्थिति हुई सामान्य

विज्ञापन

गुमला. गुमला में रसोई गैस वितरण नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार सुबह फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने करीब नौ बजे गुमला-सिमडेगा और गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, दैनिक यात्रियों और सरकारी व निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा. कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जबकि कुछ ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया. प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन वितरण शुरू नहीं हुआ. गुरुवार सुबह भी नौ बजे तक गैस नहीं मिलने पर उन्होंने एजेंसी संचालक से संपर्क किया, जहां से आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी गयी. यह सुनते लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते गुमला पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. रांची-गुमला मार्ग पर करमडीपा के पास जाम कर रहे लोगों को शुक्रवार तक गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. वहीं गुमला-सिमडेगा मार्ग के पालकोट रोड स्थित बेहरा टोली में तत्काल गैस वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola