नाबालिग आदिवासी लड़की का अपहरण कर गैंगरेप

पीड़िता की मां ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक पर दर्ज कराया मामला
गुमला. सिसई प्रखंड में 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को सामने आया है. इस मामले में गुरुवार को पीड़िता की मां ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामला में कहा गया है कि पीड़िता की मां गरीब महिला है. खेतीबारी और मजदूरी कर अपने छह बच्चों की परवरिश करती है. उनके घर के बगल में स्थित दूसरे के व्यक्ति खाली मकान में मंगलेश्वर उरांव और राम नामक दो युवक रह कर जेसीबी मशीन चलाने का काम करते हैं. दोनों का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था. आठ मार्च शाम करीब छह बजे उनके घर के समीप एक बाइक पर राम बैठा हुआ था. इस बीच उसकी 13 वर्षीय बेटी निकली, तो एक अज्ञात युवक लड़की को पकड़ कर जबरन बाइक पर बैठा दिया और दोनों युवक लड़की को लेकर फरार हो गये. परिजन रात भर लड़की को खोजते रहे, पर वह नहीं मिली. दूसरे दिन सुबह डरी-सहमी घर लौट कर बताया कि राम और उसके एक दोस्त उसे उठाकर एक सुनसान जगह में बने मिट्टी के घर में ले जाकर दोनों ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह साढ़े पांच बजे ओकबा जंगल के पास लाकर किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए फरार हो गये. आवेदन पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




