शंख नदी से अधेड़ का शव बरामद
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शंख नदी से अधेड़ का शव बरामद
विज्ञापन
चैनपुर.
चैनपुर पुलिस ने डीपाटोली गांव के समीप शंख नदी से एक अज्ञात शव बरामद किया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी शिनाख्त करने की कोशिशों में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह नवगाई डैम की ओर से बहकर आया है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बतायी जा रही है. शव की पहचान में सहायता मिल सके. इसके लिए पुलिस ने उसके हुलिया का विस्तृत विवरण जारी किया है. जिसमें शव की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष पहचान चिन्ह गले में एक तौलिया बंधा हुआ है और शरीर के निचले हिस्से में भी तौलिया लपेटा हुआ है. पुलिस ने फिलहाल शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क साधा है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है. अभी शव को पोस्टमार्टम हाउस गुमला में रखा गया है.बिजली चोरी मामले में सात लोगों पर जुर्माना
बसिया. विद्युत अवर प्रमंडल कामडारा के कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बसिया प्रखंड के ओकबा खरवागढ़ा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान में बिजली चोरी करने के मामले में ओकबा खरवागढ़ा निवासी प्रेम उरांव, कुचडू उरांव, अमित बारला, सीतामणी उरांव, विजय कुजूर, बिनोद कुजूर व ओकबा तेतरटोली निवासी झरियो उरांव पर जुर्माना लगाते हुए विद्युत अधिनियम के तहत बसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. छापेमारी के बाद ग्रामीणों में दहशत है. छापेमारी टीम में तकनीकी सहायक लक्ष्मण साहू, मुसेबियुस कुल्लू, गंगा ओहदार आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










