एकता, जागरूकता व नशामुक्ति का दिया गया संदेश

तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस पर तेलंगा मेला का आयोजन
गुमला. गुमला के ढिढौली में वीर शहीद तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर तेलंगा मेला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों के पाहनों ने पूजा-अर्चना की. विजय खड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया. राजेश खड़िया ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की वीरगाथा को प्रस्तुत किया. डॉ चंद्रकिशोर केरकेट्टा ने कहा कि वीर शहीद तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों की शोषणकारी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था. उन्होंने आदिवासी युवाओं को संगठित कर संघर्ष के तरीके सिखाये. कहा कि वर्तमान समय में खड़िया समाज संकट के दौर से गुजर रहा है और युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं. समाज को बचाने के लिए युवाओं को नशा से दूर रखना होगा. जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि तेलंगा खड़िया ने आदिवासी समाज के लिए संघर्ष किया. उन्होंने सभी से एकजुट रह कर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. अनुज सोरेंग ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को पहचानना होगा. इस दौरान राजकुमार खड़िया, समीर बिलुंग, सोमरा खड़िया, फकीर चंद समेत कई लोगों ने अपने विचार रखें. मेले में 252 गांवों की नृत्य मंडलियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया. मौके पर असरू खड़िया, निर्मल खड़िया, सानू खड़िया, भीखा टेटे, राजेश खड़िया, फुलमनी कुल्लू, सोमरा खड़िया, अभिषेक सोरेंग, समीर बिलुंग, बिरसा भगत, रंगा खड़िया, सुकरा खड़िया, रवि खड़िया, कलेंद्र सिंह, सुरेश गोप, जितनी कुल्लू, आरती केरकेट्टा, शनिचर खड़िया, अनिमा टोप्पो, कर्मी सोरेंग व सुनीता सोरेंग आदि उपस्थित थे. मेले के माध्यम से वीर शहीद तेलंगा खड़िया के बलिदान को याद करते हुए समाज में एकता, जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




