मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू : सीएस

Updated at : 10 Oct 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू : सीएस

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

गुमला. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति व जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र गुमला ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व बताये गये. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर शंभुनाथ चौधरी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है. कहा कि हमें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने और इसके महत्व को समझने की आवश्यकता है. विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धनुंजय सुम्ब्रई ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में खुल कर बात करनी चाहिए और एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अनुपम किशोर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि हमें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने व इसके लिए काम करने की जरूरत है. मौके पर जिला कार्यालय समन्वयक अभिनीत आनंद, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola