चैती दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक

Updated at : 15 Mar 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
चैती दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक

चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला की बैठक स्थानीय देवी मंदिर परिसर में अध्यक्ष संजीव उर्वशी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

गुमला. चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला की बैठक स्थानीय देवी मंदिर परिसर में अध्यक्ष संजीव उर्वशी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में आगामी चैत्र मास में श्री चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष भी मां की प्रतिमा के मूर्तिकार राजकुमार प्रजापति द्वारा बनाया जायेगा. मंदिर परिसर में भव्य पंडाल, साज सज्जा एवं साउंड लाइट बबलू टेंट हाउस गुमला के कुशल कार्यक्रम द्वारा अंतिम रूप दिया जायेगा. अध्यक्ष ने कहा है कि चैत मास में मनाये जाने वाली चैती दुर्गा पूजा जिसे चैत्र नवरात्रि भी कहते हैं. हिंदू धर्म में आध्यात्मिक नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. यह बसंत ऋतु में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शुद्ध, बुराई पर अच्छाई की जीत और मां दुर्गे के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. बैठक में नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला उरांव एवं उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी को शुभकामनाएं दी. गुमला नगर के उत्तरोत्तर विकास में, साफ सफाई में, रोड, नाली, बिजली, सड़क एवं सुंदर गुमला को बनाने में इनकी महत भूमिका होने की उम्मीद की है. बैठक में सचिव सरजू प्रसाद साहू, महेश प्रसाद गुप्ता, सुदेश सौरभ, रितेश कुमार, विजय सोनी, संजय कुमार, नितेश लाल, रामनिवास प्रसाद, किशोर फोगला, महेश गुप्ता, निर्मल गोयल, शंभू नारायण चौरसिया, राजीव कुमार, द्वारिका मिश्र सुमन, जयंत मुखर्जी, निर्मल अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola