मुख्य आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार, जेल

Updated at : 03 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार, जेल

चैनपुर पुलिस ने छिछवानी गांव में हुए हत्याकांड का किया खुलासा

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए हत्याकांड मामले का चैनपुर पुलिस ने खुलासा कर लिया है. हत्याकांड पैसों के लेन-देन को विवाद में हुआ था. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो व 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को छेरिया टोंगरी जंगल से गिरफ्तार किया था. जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को राजेंद्र मिंज अपनी 13 साल की बेटी के साथ टमाटर खरीदने के लिए डिपाखोइर गया था. इस दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो ने राजेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया. इस दौरान कमिल टोप्पो के साथ 14 वर्षीय नाबालिग किशोर भी था. वहीं लाठी से ताबड़तोड़ चोट लगने से राजेंद्र की मौके ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद कमिल व नाबालिग किशोर वहां से भाग गये थे. पुलिस ने बताया है कि यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी. मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गये थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था. गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और घटना घटी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा डंडा बरामद किया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola