जमीन की समस्याओं को पहले अंचल में रखें : डीसी

Updated at : 20 Mar 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन की समस्याओं को पहले अंचल में रखें : डीसी

प्रखंड कार्यालय सभागार में अंचल दिवस का आयोजन

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में अंचल दिवस का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण भूमि सत्यापन प्रतिवेदन, भू-धारण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता, भूमि विवाद, पंजी सुधार, दाखिल खारिज, कृषि ऋण, प्राकृतिक आपदा, परमिशन समेत कई मामले लेकर पहुंचे. अधिकारियों ने सभी फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की और उनके मामलों में विचार-विमर्श कर निष्पादन किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों को लेकर पहले अंचल कार्यालय में आयें, जब यहां भी काम नहीं हो, तो जिले में मेरे जनता दरबार में पहुंचे. आप सभी का कार्य करने के लिए ही अधिकारी बैठे हैं. उपायुक्त ने स्कूली छात्राओं से शिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के बीच पीपीओ, रैयतों के बीच म्यूटेशन पेपर, पारिवारिक सदस्यता, स्कूली छात्राओं को सावित्री बाई फुले योजना का प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन का पीपीओ, अति वृद्ध व दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल व छड़ी का वितरण किया. मौके पर एसी शशिंद्र बड़ाइक, एसडीओ राजीव नीरज, सीओ अविनाश कुजूर, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, थानेदार संतोष कुमार सिंह, सीआइ शाहिद अनवर, कर्मचारी ब्रजेश सिंह, बलराम भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola