तमिलनाडु में फंसी आठ लड़कियां आज रांची पहुंचेंगी, गुमला एसडीओ की पहल के बाद कंपनी ने छोड़ा

Updated:
विज्ञापन
तमिलनाडु में फंसी आठ लड़कियां आज रांची पहुंचेंगी, गुमला एसडीओ की पहल के बाद कंपनी ने छोड़ा

इसके बाद दिन के एक बजे ट्रेन चढ़ हमलोग हंसते गाते अपने घर आ रहे हैं. यहां बता दें कि गुमला की सात व बेड़ो की एक लड़की कौशल विकास योजना के तहत सिलाई का प्रशिक्षण लेने तमिलनाडु गयी थी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News गुमला :. तमिलनाडु में फंसी आठ लड़कियां 10 जून की सुबह 5.30 बजे रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी. लड़कियों ने बताया बुधवार की शाम छह बजे ट्रेन ओड़िशा राज्य के बॉर्डर में पहुंची थी. 10 जून की सुबह को रांची पहुंच जायेंगी. लड़कियों ने बताया कि गुमला एसडीओ की पहल के बाद हमलोगों को त्रिपुर की कंपनी ने छोड़ा और घर जाने की अनुमति दी.

इसके बाद दिन के एक बजे ट्रेन चढ़ हमलोग हंसते गाते अपने घर आ रहे हैं. यहां बता दें कि गुमला की सात व बेड़ो की एक लड़की कौशल विकास योजना के तहत सिलाई का प्रशिक्षण लेने तमिलनाडु गयी थी.

परंतु जिस कंपनी में वे प्रशिक्षण के दौरान काम कर रही थी. उस कंपनी ने लड़कियों का प्रशिक्षण खत्म होने के बाद घर आने नहीं दे रही थी. इसके बाद लड़कियों ने फोन के माध्यम से इसकी शिकायत गुमला एसडीओ से की. एसडीओ के एक कॉल के बाद लड़कियों को मुक्त किया गया और अब वे अपने घर पहुंचने वाली है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola