Jharkhand Foundation Day 2021: बिरसा मुंडा के वंशज समेत कई विभूति हुए सम्मानित, राज्यपाल व सीएम ने दिया सम्मान

Updated at : 15 Nov 2021 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day 2021: बिरसा मुंडा के वंशज समेत कई विभूति हुए सम्मानित, राज्यपाल व सीएम ने दिया सम्मान

झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज को सम्मानित किये. साथ ही पद्मश्री विभूतियों समेत अन्य को भी सम्मानित कर राज्य का मान बढ़ाया.

विज्ञापन

Jharkhand Foundation Day 2021 (रांची) : झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया. पीएम मोदी समेत झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री, झारखंड के मंत्री व अन्य ने बिरसा मुंडा को नमन कर राज्य के विकास की कामना की. इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के वंशज को राज्यपाल व सीएम ने सम्मानित किया. इसके अलावा इस साल तीन पद्मश्री विभिूतियों और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक को भी सम्मानित किया गया.

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) सभागार में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा व कान्हू मुंडा को सम्मानित किया.

undefined

वहीं, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित मुकुंद नायक के अलावा नागपुरी गायक पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, छऊ नृत्य गुरु पद्मश्री शशधर आचार्य और डायन कुप्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करनेवाली पद्मश्री छुटनी देवी को भी सम्मानित किया.

undefined
देश के चहुंमुखी विकास में झारखंड का अद्वितीय योगदान : राज्यपाल

इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड ने पिछले 21 सालों में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं. राष्ट्र के तीव्र चहुंमुखी विकास में झारखंड का अद्वितीय योगदान है. राज्य की जनता को सरकार से अपेक्षाएं हैं जिसे पूरा करने के लिए सभी तत्पर हैं. कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारे बीच राज्य की ऐसी विभूतियां मौजूद हैं जिन्होंने अपने लगन, अपनी प्रतिभा द्वारा देश के श्रेष्ठ सम्मान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है.

undefined

उन्होंने पद्मश्री छुटनी महतो का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में फैले डायन कुप्रथा के उन्मूलन के लिए ना केवल अपने परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि झारखंड, बिहार, ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल में डायन कुप्रथा से प्रताड़ित 200 से अधिक महिलाओं को इंसाफ दिलाकर उनको नया जीवन दिया.

undefined

वहीं, पद्मश्री शशधर आचार्य ने छऊ नृत्य को ना सिर्फ जीवित रखने के लिए बल्कि उसके व्यापक प्रसार के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया. इसके अलावा झारखंड आंदोलन में अपने गायन से लोगों में उत्साह का संचार करने वाले नागपुरी गायक पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख का जीवन भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है.

एक्शन हार्नेसिंग एक्सप्रेशन ऑफ यूथ योजना की शुरुआत

राज्य के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से युवा वर्ग के विकास हेतु स्पोर्ट्स एक्शन हार्नेसिंग एक्सप्रेशन ऑफ यूथ योजना की शुरुआत हुई है. इस योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाडियों का पहचान करते हुए विभिन्न खेलों के माध्यम से युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola