विधायक बनने का जुनून : हर बार खेत बेचकर चुनाव लड़ता है एतवा उरांव, हो जाती है जमानत जब्त

बिशुनपुर (एसटी) विधानसभा सीट से एक बार फिर भाग्य आजमा रहे हैं एतवा उरांव. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा परचा. फोटो: प्रभात खबर
Jharkhand Assembly Election: झारखंड के एतवा उरांव को विधायक बनने का जुनून सवार है. वह हर बार चुनाव लड़ते हैं. खेत बेचकर चुनाव लड़ते हैं.
Table of Contents
Jharkhand Assembly Elections|गुमला: जगरनाथ/अंकित : धरती पकड़ के नाम से मशहूर काका जोगिंदर सिंह को कौन नहीं जानता. जब भी कोई चुनाव आता है, लोगों को उनकी याद आ जाती है. विधानसभा से लोकसभा और राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि, कभी उनको चुनाव में जीत नहीं मिली. हर बार उनकी जमानत जब्त हुई. धरती पकड़ बार-बार चुनाव लड़ने वाले अकेले शख्स नहीं थे. झारखंड में भी एक ऐसा व्यक्ति है, जो हर बार चुनाव लड़ता है. हर बार उसकी जमानत जब्त हो जाती है.
76 साल की उम्र में लड़ चुके हैं मुखिया से लोकसभा तक का चुनाव
हम बात कर रहे हैं एतवा उरांव की. एतवा उरांव गुमला जिले के रहने वाले हैं. 76 साल उनकी उम्र हो चुकी है. वह मुखिया से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक का चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसा भी नहीं है कि एतवा उरांव के पास बहुत पैसे हैं, जिससे वह हर बार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड़ती है. हर बार वह जमीन बेचकर ही चुनाव लड़ते हैं.
गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के रहने वाले हैं एतवा उरांव
एतवा उरांव गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में सरांगो गांव के रहने वाले हैं. चुनाव लड़ने का उनका शौक अजीब है. अब तक 4 बार झारखंड विधानसभा का चुनाव, एक बार लोकसभा चुनाव और 3 बार मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं. कभी जीते नहीं. हर बार उनकी जमानत जब्त हुई. इसके बाद भी वह हर बार चुनाव लड़ते हैं. एतवा उरांव खेत बेचकर और मजदूरी करके पैसा जमा करते हैं और उसी पैसे से चुनाव लड़ते हैं.
एतवा उरांव ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से भरा है नामांकन
एतवा उरांव ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित बिशुनपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है. एतवा ने बताया कि वह ठेपा छाप हैं. यानी पढ़ना-लिखना नहीं जानते. लिख तो बिल्कुल नहीं पाते हैं. कभी स्कूल नहीं गए. थोड़ी-बहुत हिंदी हिंदी किसी तरह से पढ़ लेते हैं. उनके पास 4 एकड़ खेत है, जिसमें साल भर खेती करते हैं. उसी खेत से घर परिवार की जीविका चलती है.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
4 बार विधानसभा, 1 बार लोकसभा, 3 बार मुखिया का चुनाव लड़े
एतवा उरांव कहते हैं कि वह हर बार विधानसभा, लोकसभा और मुखिया के चुनाव में नामांकन दाखिल करते हैं. कई बार उनका नामांकन रद्द हो गया, जिस समय वह नामांकन भरते हैं, उसमें कुछ न कुछ त्रुटि रह जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 4 बार विधानसभा, एक बार लोकसभा और 3 बार मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं. तब उनका नामांकन रद्द नहीं हुआ था.
पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं एतवा
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र में सब कुछ ठीक रहने की वजह से चुनाव तो लड़े, लेकिन जनता का समर्थन उनको नहीं मिला. वह कभी चुनाव जीत नहीं सके. इस बार उनकी चुनाव की तैयारी कैसी है, यह पूछने पर एतवा उरांव कहते हैं कि लगातार 5 साल तक क्षेत्र में घूमता हूं. इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी करके नामांकन किया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि नामांकन रद्द न हो, ताकि पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बना सकूं.
Also Read
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के इस प्रखंड की जनता चुनती है दो सांसद और तीन विधायक
पश्चिमी सिंहभूम की इस विधानसभा सीट पर पिता की बनायी पिच पर राजनीतिक पारी नहीं खेल सका पुत्र
Jamua Vidhan sabha: खेती से कमाये रुपये खर्च कर बने थे विधायक, पैदल ही करते थे चुनाव प्रचार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




