Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के इस प्रखंड की जनता चुनती है दो सांसद और तीन विधायक

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Oct 2024 9:52 AM

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू के सतबरवा प्रखंड के लोग दो सांसद और तीन विधायक चुनते हैं. क्योंकि इस इलाके का कुछ हिस्सा डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र, कुछ हिस्सा पांकी विधानसभा क्षेत्र और कुछ मनिका विधानसभा (अजजा सुरक्षित) क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024, पलामू, रमेश रंजन, (सतबरवा) : पलामू का सतबरवा एक ऐसा अनोखा प्रखंड है, जो दो लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों में बंटा है. इस प्रखंड का कुछ हिस्सा चतरा संसदीय क्षेत्र में, तो कुछ हिस्सा पलामू संसदीय क्षेत्र में आता है. यहां की जनता चतरा और पलामू के सांसद व मनिका, पांकी व डाल्टनगंज के विधायक के लिए मतदान करते हैं.

क्या है प्रखंड की भगौलिक स्थिति

प्रखंड का कुछ हिस्सा डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र, कुछ हिस्सा पांकी विधानसभा क्षेत्र और कुछ मनिका विधानसभा (अजजा सुरक्षित) क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यही कारण है एक ही प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं को दो संसदीय व तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए (कुल पांच जनप्रतिनिधि) चुनाव में मतदान करना पड़ता है. सतबरवा प्रखंड इन संसदीय क्षेत्रों के अलावा दो पंचायत बकोरिया तथा रबदा लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का भी हिस्सा हुआ करता था, जिसे बाद में चतरा संसदीय क्षेत्र में शामिल कर लिया गया.

Also Read: संताल परगना में शुरू से ही दिलचस्प रहा है विधानसभा का चुनाव, इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान

सतबरवा प्रखंड की स्थापना 28 अगस्त 1994 में हुई

पलामू के सतबरवा प्रखंड की स्थापना 28 अगस्त 1994 में हुई. सतबरवा प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 50,765 है. इस प्रखंड में 10 पंचायत हैं. सतबरवा, बारी, पोंची व दुलसुलमा पंचायत पलामू संसदीय क्षेत्र (अजा सुरक्षित) तथा डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है, जबकि चतरा संसदीय क्षेत्र में छह पंचायत बोहिता, रेवारातू, धावाडीह, घुटुआ, बकोरिया तथा रबदा पंचायत आती है.

चार पंचायत पांकी तो दो मनिका विधानसभा के अंदर

चार पंचायत बोहिता, रेवारातू, धावाडीह व घुटुआ पांकी विधानसभा क्षेत्र में, जबकि मनिका विधानसभा अजजा सुरक्षित क्षेत्र में दो पंचायत बकोरिया तथा रबदा आती है. डाल्टनगंज विधानसभा (75) क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चार पंचायत के 21 बूथों में कुल मतदाताओं की संख्या 18741 है. वहीं, पांकी विधानसभा (76) क्षेत्र की चार पंचायत बोहिता, रेवारातू, धावाडीह व घुटुआ के 19 बूथ हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 19417 है. मनिका विधानसभा (73) क्षेत्र की दो पंचायत बकोरिया तथा रबदा में बूथों की संख्या 14 है. यहां मतदाताओं की संख्या 12607 है.

Also Read: सरकार का पैसा बिल्डर को देने वाला सेंट्रल बैंक का मैनेजर गिरफ्तार, 37.18 लाख रुपए बरामद

सतबरवा प्रखंड का समुचित विकास नहीं

दो सांसद व तीन विधायक होने के बावजूद पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड का अब तक समुचित विकास नहीं हुआ है. यहां के लोगों का मानना है कि प्रखंड क्षेत्र अलग-अलग संसदीय तथा विधानसभा में होने के कारण जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं. इस कारण प्रखंड क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है. वन विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग के अलावा कई विभाग का ऑफिस मेदिनीनगर, मनिका, तथा लेस्लीगंज प्रखंड के अधीन है. इस कारण यहां कार्य कर रहे कर्मियों को काफी परेशानी होती है.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola