जारी के जंगलों में लगी आग, बुझाने का हो रहा प्रयास

Updated at : 25 Apr 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
जारी के जंगलों में लगी आग, बुझाने का हो रहा प्रयास

जारी के जंगलों में लगी आग, बुझाने का हो रहा प्रयास

विज्ञापन

जारी. प्रखंड के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. पूरे जंगल में आग तेजी से फैल रही है. जंगल में छोटे-छोटे पौधे झुलसते जा रहे हैं. पशु-पक्षी अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. जंगल में लगातार आग की लपटों से बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. लोग गर्मी से परेशान हैं. पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आग व सूरज दोनों की गर्मी झेलनी पड़ रही है. साथ ही जंगल से सटे गांव के लोग भी गर्मी से परेशान हैं. शुक्रवार को वन विभाग द्वारा कोड़ी क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया है. इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग जारी, कोड़ी, बिरकेरा समेत कई क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है, जिसे रोकने के लिए वन विभाग के लोग मशक्कत कर रहे हैं. वन साथियों ने बताया कि प्रखंड के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है.

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

कामडारा. विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को ग्लॉसप मेमोरियल हाइस्कूल कामडारा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली बहुउद्देशीय कार्यकर्ता प्रभार तकनीकी मलेरिया पर्यवेक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी. रैली में जागरूकता अभियान चला कर प्रचार-प्रसार किया गया. मौके पर सीएचसी के तेज प्रताप उरांव समेत स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola