एक ही परिवार को छह योजनाओं का लाभ देने के मामले की हुई जांच

Updated at : 18 Apr 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
एक ही परिवार को छह योजनाओं का लाभ देने के मामले की हुई जांच

मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर मांगा योजनाओं का अभिलेख

विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर मांगा योजनाओं का अभिलेख योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी की संभावना, दोषी पाये जाने वाले संबंधित लोगों पर की जायेगी कार्रवाई : शहबान गुमला. सदर प्रखंड अंतर्गत सिलाफारी पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को छह योजनाओं का लाभ दिये जाने के मामले को लेकर मनरेगा लोकपाल शहबान शेख ने गुरुवार को सिलाफारी पंचायत का निरीक्षण कर योजनाओं की जांच की. इस दौरान पंचायत की मुखिया सुमन मुंडा, बीपीओ जस्मिन केरकेट्टा, एइ सुजीत कुमार, जेइ गौरव कुमार सिंह व पंचायत सचिव सीताराम साहू मौजूद थे. निरीक्षण में मनरेगा लोकपाल ने स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गयी शिकायत के आलोक में पंचायत के गांव लांजी में काबली देवी का गाय शेड, टीसीबी व सिंचाई कूप, कुंजलाल साहू के गाय शेड तथा सविता देवी का टीसीबी व सिंचाई कूप का अवलोकन किया. मनरेगा लोकपाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सिलाफारी पंचायत में एक ही परिवार के तीन लोगों को छह योजनाओं का लाभ दिया गया है. दो गाय शेड, दो टीसीबी और दो सिंचाई कूप योजना का लाभ दिया गया है. साथ ही लाभुक द्वारा टीसीबी का निर्माण अपने जमीन पर नहीं करा कर किसी दूसरे की जमीन पर कराया जा रहा है. मनरेगा लोकपाल ने मौजूद मुखिया व पंचायत सचिव से उक्त तीनों लाभुकों के सभी छह योजनाओं के अभिलेख मांगा, जिसपर मुखिया व पंचायत सचिव मौके पर अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाये. मनरेगा लोकपाल ने मुखिया व पंचायत सचिव को एक दिन की मोहलत देते हुए उक्त सभी छह योजनाओं का अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मनरेगा लोकपाल ने बताया कि मुखिया व पंचायत सचिव से योजनाओं का अभिलेख मांगा गया है. उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि संभवत: योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरती गयी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाये जाने वाले संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola